फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   abduction

झांसी पुलिस ने सौंपा अपहृत का ब्योरा

Thu, 03 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 03 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। झांसी के ट्रैवल्स एजेंसी संचालक के अपहरण की जांच कर रही थाना नाबावाद पुलिस ने बुधवार को डीसीआरबी (डिस्ट्रिक क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) प्रभारी को अपहृत का ब्योरा सौंप दिया है। साथ ही, अपहृत के बारे में सूचना देने वाले को एसएसपी झांसी की ओर से घोषित किए गए ईनाम की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन



थाना नबावाद में तैनात उपनिरीक्षक एमपी सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संचालित डीसीआरबी को अपहृत सत्यप्रकाश (35 वर्ष) पुत्र अर्जुन लाल अहिरवार निवासी 1472/1 शिवाजी नगर झांसी का ब्योरा सौंपा तथा जिले की पुलिस से अपहृत की तलाश में सहयोग की अपील की। उपनिरीक्षक एमपी सिंह का कहना है कि सत्य प्रकाश ट्रैवल्स एजेंसी का संचालक है। 26 जुलाई 2014 को वह अपने दोस्तों के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गया था, तभी से वापस नहीं लौटा। उसकी मां सुशीला ने सत्यप्रकाश के साथी सोनू एवं रामबाबू निवासीगण शिवाजीनगर के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है, जिसकी जांच में डीसीआरबी को तलाश गश्ती सौंपी गई है।
विज्ञापन




वहीं, झांसी एसएसपी किरण एस ने अपहृत की सूचना देने वाले को उचित ईनाम की घोषणा की है। एसपी पेशकार उपनिरीक्षक आरसी दीक्षित का कहना है कि तलाश गश्ती के बारे में सभी थानाध्यक्षों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed