फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Aartio active agent to the office

एआरटीओ कार्यालय के पास दलाल सक्रिय

Fri, 16 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
 Aartio active agent to the office
rto office, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
जिला प्रशासन की लगातार होने कई कार्रवाइयों के बाद भी एआरटीओ कार्यालय के नजदीक दलालों की दुकानों का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। गाड़ियों के  रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस व रेडियम का कार्य सब कुछ दलालों द्वारा किया जा रहा है। दलालों के अलावा कार्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा लाभ कमाया जा रहा है। 
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बना रहता है। एआरटीओ विभाग हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। यहां कोई  भी कार्य दलालों के दखल के बिना आसानी से पूरा नहीं हो सकता है। दलालों का एआरटीओ कार्यालय से पुराना नाता रहा है। पूर्व में शहर में स्टेशन रोड पर पुराने एआरटीओ कार्यालय के संचालन के समय भी दलालों की दुकानें फलफूल रही थीं, वह आज भी नया एआरटीओ कार्यालय झांसी रोड पर हरदीला मुहल्ला में पहुंचने के बाद भी जस की तस दौड़ रही हैं। यहां शुरुआत में दलालों की दुकानें एआरटीओ कार्यालय वाली गली में ही कुछ निर्धारित दूरी तक ही स्थापित की गई थीं। लेकिन अब यह दायरा धीरे-धीरे विस्तृत होता जा रहा है।
विज्ञापन


एक ओर जहां गली में दुकानें खोलने को जगह की होड़ मची हुई है, वहीं अब एआरटीओ कार्यालय की गली के बाहर नहर किनारे वाली सड़क तक दलालों की दुकानों का संचालन शुरू हो गया है। विभिन्न प्रकार के वाहनों के रजिस्ट्रेशन के साथ ही लाइसेंस आदि का कार्य दलालों द्वारा कराया जाता है। यहां तक कि रजिस्ट्रेेशन, लाइसेंस व बीमा आदि के लिए यहां दलालों द्वारा धनराशि भी निर्धारित कर रखी है। कई बार तो उक्त कार्यों में एक दूसरे के दखल पर बवाल तक खड़ा हो जाता है। पूर्व में कई बार जिलाधिकारी द्वारा भी एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी की गई और दलालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां तक कि मुकदमा तक लिखा गया है। लेकिन इसके बाद भी एआरटीओ कार्यालय में दलालों की भूमिका लगातार बढ़ती ही जा रही है। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी खिलाफत भी करता है तो कई बार उन अधिकारियों व बाबुओं के खिलाफ भी घेराबंदी कर दी जाती है और षणयंत्र तक किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में सौ रुपए में मिल रहा लिफाफा
एआरटीओ कार्यालय में दलालों की भूमिका के अलावा यहां सुरक्षा में तैनात कुछ कर्मियों द्वारा भी लाभ कमाया जा रहा है। यहां विभाग द्वारा वाहन संबंधी कार्यों के लिए लिफाफा का इंतजाम नहीं किया जाता है। जिसके चलते वाहनों के रजिस्ट्रेशन व अन्य कार्यों के लिए वाहन स्वामियों से सुरक्षा कर्मियों व अन्य लोगों द्वारा पांच रुपए का लिफाफा सौ रुपए तक में बेचा जा रहा है। कार्यालय शहर से दूर होने के चलते वाहन स्वामियों के साथ यहां खूब ठगी की जा रही है। 


कार्यालय परिसर में दलालों के प्रवेश पर रोक के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि परिसर के बाहर दुकानें संचालित करने पर जिला प्रशासन व पुलिस का हस्तक्षेप होता है। वहीं सुरक्षा कर्मियों द्वारा लिफाफा बेचने का मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी। 
सतेंद्र कुमार, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed