{"_id":"5d0409038ebc3e6b5c2d3b8e","slug":"aandi-se-gul-rhi-bijli","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से गुल रही बिजली
Sat, 15 Jun 2019 02:22 AM IST
देवेंद्र कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
bulb
- फोटो : demo
बृहस्पतिवार को आई आंधी ने क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई स्थानों पर तार टूटने से शुक्रवार को भी आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। हालांकि, नगर की बिजली शुक्रवार को दिन में दो बजे सुचारु हो गई।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी से नगर एवं क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। नगर एवं क्षेत्र में लगी सोलर लाइटों की प्लेटें हवा में बिखर गईं थीं। कई घरों एवं दुकानों के बाहर लगे टिन शेड उखड़ गए थे। पेड़ गिरने से बिजली, पानी और संचार सेवाएं ठप हो गई थीं। आंधी आने के बाद से बीएसएनएल की संचार सेवाएं तीस घंटे बाद तक दुरुस्त नहीं हो सकी थीं।
वहीं, बिजली ठप होने से पेयजल से जूझ रही जनता को शुक्रवार को पानी नहीं मिल सका। कई पेड़ और डालें टूट कर बिजली के तारों पर गिरने से नगर सहित कई गांवों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी।
विज्ञापन
नगर में फाल्ट होने के कारण बिजली विभाग के कर्मचारी रात भर मरम्मत कार्य में लगे रहे, जिसके बाद शुक्रवार को आधे नगर की बिजली व्यवस्था ठीक हो सकी। जबकि, आधे नगर की बिजली व्यवस्था के लिए कार्य चल रहा था। इसके अलावा कई गांवों में बिजली के तारों पर कई पेड़ों के गिरने से वहां की बिजली आपूर्ति के दुरुस्त करने में अभी वक्त लग सकता है।
मोबाइल चार्ज के लिए रहे परेशान
तालबेहट। नगर में एक साथ बिजली, पानी और संचार सेवाएं ठप होने से जनता कराह उठी। लोग अपने मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए तहसील और सरकारी कार्यालयों खासकर बैंकों में नजर आए।