फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   aam admi party demand 25 lakh compensation demand

मृतकों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए

Wed, 06 Jan 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
aam admi party demand 25 lakh compensation demand
ललितपुर। गाजियाबाद में घटिया निर्माण कार्य के कारण श्मशान घाट की छत गिरने से हुई लोगों की मौत के मामले की जांच कराने, मृतकों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा व प्रत्येक परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा। मांग की गई कि जनप्रतिनिधियों की निधि से कराए कार्यों की जांच की जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि घटिया निर्माण कार्य किया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से 24 निर्दोष लोगों की जान चली गई है। यह जघन्य अपराध है। पीड़ित परिवारों को भरण पोषण के लिए 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों की निधि से कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग की। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी, अनुराग सिंह लोधी, महेंद्र पाराशर, अनूप, भगवान सिंह, कैलाश नारायण एड, आमिर, पहलवान सिंह, शशिकांत सिंह, संजय दीक्षित, पप्पू सेन, सुनील गोल्डी आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed