फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man was found hanging from a tree at his wife's maternal grandmother's house, died

Lalitpur News: पत्नी की ननिहाल में युवक पेड़ पर फंदे पर मिला लटका, मौत

Tue, 11 Mar 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A young man was found hanging from a tree at his wife's maternal grandmother's house, died
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम बजरंगगढ़ निवासी महेंद्र (22) हल्काई सहरिया रविवार को पत्नी संगीता की ननिहाल थाना जाखलौन के ग्राम रमपुरा में खेत पर लगे पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। गांव के लोग उसे बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक महेंद्र के ममिया ससुर रामनारायण सहरिया निवासी रमपुरा के मुताबिक कुछ दिन पूर्व महेंद्र पत्नी संगीता के साथ मध्य प्रदेश के जनपद सागर अंतर्गत मालथौन फसल काटने गया था। दो दिन पूर्व वह पत्नी संगीता के साथ ग्राम रमपुरा आया था। रविवार को महेंद्र बाजार के लिए चला गया था। जबकि संगीता खेत पर जौ की फसल काटने गई थी। दोपहर करीब 3 बजे महेंद्र बाजार से लौटकर आया और खेत पर चला गया। जहां उसकी पत्नी फसल काट रही थी। संगीता फसल काटने में व्यस्त थी। कुछ समय बाद संगीता ने देखा कि पास में स्थित एक खेत में खड़े पेड़ पर रस्सी के फंदे पर महेंद्र लटक रहा था। शोर सुनकर पास में बकरियां चरा रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन फानन महेंद्र को फंदे से नीचे उतारकर बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक की करीब 10 माह पूर्व शादी हुई थी और उसकी ससुराल ग्राम खोंखरा में है। वह चार भाई-तीन बहन में पांचवे नंबर का था और मजदूरी करता था। थाना जाखलौन प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed