फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man died during treatment after being bitten by a snake.

Lalitpur News: सांप के डसने से युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 26 Nov 2025 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A young man died during treatment after being bitten by a snake.
- खेत में गेहूं की फसल में पानी देते समय सांप ने पैर में डसा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत में गेहूं की फसल में पानी देते समय कोतवाली अंतर्गत ग्राम कुआतला निवासी धर्मेंद्र (32) के पैर में सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।

मृतक के भाई चाली ने बताया कि सोमवार की रात को उसका भाई धर्मेंद्र सोमवार की रात को करीब 11 बजे नहर से अपने खेत पर लगी गेहूं की फसल में पानी दे रहा था। इसी दौरान उसके पैर में सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसने इसकी सूचना मोबाइल से परिजनों को दी। सूचना पर परिजन खेत पर पहुंचे। यहां से वह लोग धर्मेंद्र को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसके तीन पुत्र हैं। वह खेती किसानी करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed