{"_id":"67d31f08a6fe410e200ea821","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-a-tractor-his-cousin-was-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-131431-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
Thu, 13 Mar 2025 11:38 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
थाना नाराहट के ग्राम डोंगराखुर्द में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अनियंत्रित ट्रैक्टर से छिटककर गिरने से युवक की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां निवासी अनंतराम (30) पुत्र घसीटा बुधवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर से छिटककर नीचे गिर गया। इससे ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इस हादसे में अनंतराम गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई घनश्याम ने बताया कि बुधवार को वह अनंतराम का ट्रैक्टर लेकर अपने खेत पर प्लाऊ करने के लिए गया था। दोपहर करीब 3:30 बजे वह ट्रैक्टर को खेत पर खड़ा करके खाना खाने लगा था। इसी दौरान अनंतराम अपने चचेरे भाई मोनू के साथ वहां पर आया और ट्रैक्टर को लेकर चला गया। कुछ दूरी तक मोनू ने ट्रैक्टर चलाया, इसके बाद अनंतराम चलाने लगा। अभी वह लोग करीब आधा किलोमीटर दूरी पर ही पहुंचे थे कि ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिससे ट्रैक्टर चला रहा अनंतराम और उस पर बैठा मोनू छिटककर नीचे गिर गए। इस दौरान अनंतराम ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मोनू भी चोटिल हो गया। आननफानन दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान अनंतराम की मौत हो गई, जबकि मोनू को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अनंतराम चार बहनों में इकलौता भाई था और उसके दो पुत्रियां हैं।