{"_id":"62d446cc0bdbd960791b14ba","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-in-lalitpur-his-family-members-accuse-two-people-of-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, परिजनों ने दो लोगों पर बकाया पांच लाख रुपये न देने के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, परिजनों ने दो लोगों पर बकाया पांच लाख रुपये न देने के लगाए आरोप
Sun, 17 Jul 2022 10:58 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 17 Jul 2022 10:58 PM IST
सार
युवक ने कमरे में बल्ली पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी पत्नी, बच्चे व अन्य परिजन आंगन में सो रहे थे। पत्नी रात को करीब साढ़े बारह बजे जागी और कमरे में पानी पीने के लिए गई तो वहां पति को लटकता देख वह चीखने चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ललितपुर में थाना बार अंतर्गत गदयाना गांव निवासी मलखान सिंह यादव (34) पुत्र बदली प्रसाद ने शनिवार देर रात घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर खेती की जमीन विक्रय के पांच लाख रुपये न देने के चलते आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मलखान सिंह यादव शनिवार की रात अपने कमरे में सोने चला गया। उसने कमरे में बल्ली पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय पत्नी, बच्चे व अन्य परिजन आंगन में सो रहे थे। पत्नी रात को करीब साढ़े बारह बजे जागी और कमरे में पानी पीने के लिए गई तो वहां पति मलखान को लटकता देख वह चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर जेठानी व अन्य परिजन कमरे में पहुंचे और तत्काल मलखान को नीचे उतारा। उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मलखान के भाई करन सिंह ने बताया कि उसके भाई ने कुछ समय पहले 75 डिसमिल एवं 22 डिसमिल जमीन गांव के दो लोगों को विक्रय की थी। उन्होंने उसके भाई के पूरे रुपये नहीं दिए। इसके चलते उसका भाई परेशान रहता था। आरोप लगाया कि इसी वजह से उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन