{"_id":"5f19d81e8ebc3e638c772c46","slug":"a-women-dead-for-train-accident-lalitpur-news-jhs172228880","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन बिजरौठा में एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
रेलवे स्टेशन बिजरौठा पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक ग्रामीण महिला प्लेटफार्म पर टहल रही थी। इसी दौरान स्टेशन से एक मालगाड़ी गुजरी। अभी कोई समझ पाता कि इसी दौरान खंभा नंबर 1066/31 व 33 के मध्य उक्त महिला ट्रेन के इंजन के सामने कूद गई, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला लाल रंग की साड़ी पहने हुए थी।
जानकारी मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया और महिला की शिनाख्त के लिए आसपास लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी महिला की शिनाख्त नहीं कर सका। जीआरपी ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।