फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A woman gave birth to a child on the road after a tractor-trolley got stuck.

Lalitpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने से मार्ग में ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Tue, 18 Nov 2025 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A woman gave birth to a child on the road after a tractor-trolley got stuck.
तीन वर्ष पहले ग्रामीणों ने किया था चुनाव बहिष्कार, सड़क बनाने का दिया गया था आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा/ललितपुर। आकांक्षात्मक ब्लॉक में विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बीते दिनों कच्चे मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। इस वजह से अस्पताल जा रही प्रसूता ने ट्रॉली में ही नवजात को जन्म दे दिया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकाला जा सका। इसके बाद जच्चा-बच्चा सीएचसी पहुंच सके। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्राम पंचायत वनगुवां के मजरा हीरापुर, पापड़ा और गोठरा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश होते ही गांव से बाहर निकलना मुश्किल होता है। मार्ग कच्चे होने की वजह से हल्की बारिश होने पर दलदल बन जाता है।
विज्ञापन

सड़क की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने 2022 में विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया था। सूचना पर अफसर और नेताओं ने मौके पर पहुंच कर मार्ग को बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी अब तक सड़क नहीं बन पाई है। बीते दिनों ग्राम गोठरा निवासी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीएचसी मड़ावरा ले जा रहे थे कि रास्ते में दलदल भरे मार्ग में ट्रॉली फंस गई। फिलहाल जच्चा और बच्चा ठीक बताए जा रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed