फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   a villagers dead from fall from auto

ऑटो से गिरने से ग्रामीण की मौत

Tue, 01 Oct 2019 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
a villagers dead from fall from auto
a villagers dead from fall from auto
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत अंतर्गत ग्राम महेशपुरा के पास तेज रफ्तार ऑटो में सवार एक ग्रामीण की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी मुलू (60) पुत्र जूूजू अहिरवार गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता था। वह गल्ला मंडी से शाम को अपने गांव बम्हौरीकलां जाने वाली एक ऑटो में सवार हो गया। अभी ऑटो महेशपुरा के पास ही पहुंचा था कि तेज रफ्तार ऑटो के सामने अचानक जानेवर आ गया, जिससे ऑटो चालक ने ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से ऑटो में पीछे बैठा मुलू का संतुलन बिगड़ गया और वह झटके के साथ सड़क पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। ऑटो में सवार कुछ ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल मुलू को जिला चिकित्सालय पहुंचाया और इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने मुलू की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया, लेकिन झांसी मेडीकल कॉलेज ले जाने के दौरान उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इस पर परिजन वापस जिला अस्पताल वापस ले आए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र महेश ने घटनाक्रम की जानकारी दी। बता दें कि ललितपुर से ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली अधिकांश ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां भरकर ढोईं जा रही हैं। जो मानकों के अनुरुप नहीं है। इसी कारण आए दिन ऑटो व अन्य वाहनों के दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed