फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A tean ager dead to cut snack

सांप के डसने से किशोर की मौत

Sat, 08 Aug 2020 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
A tean ager dead to cut snack
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम जखोरा में खेत में सांप के डसने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर खेत में खरपतवार साफ कर रहा था तभी सांप ने उसे डस लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बानपुर के ग्राम जखोरा निवासी दीपचंद (14) पुत्र गोटी राम शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब खेत पर खरपतवार साफ कर रहा था उसी दौरान उसे एक सांप ने डस लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसके चीखने की आवाज सुनकर पास में काम कर रहे उसके परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के आगे धार्मिक स्थल बगाज माता मंदिर ले गए, लेकिन उसे वहां से भी लाभ नहीं मिला और उसकी हालत और अधिक बिगड़ गई जिससे वह अचेत हो
विज्ञापन

गया। इसके बाद परिजन उसे टीकमगढ़ अस्पताल में ले गए, यहां परीक्षण उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ताऊ अजुद्दी ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था । शुक्रवार को खेत में खरपतवार साफ करने के दौरान सांप ने उसे डस लिया। मृतक के पिता खेती का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed