{"_id":"5e0267ef8ebc3e87d171d8a0","slug":"a-student-dead-body-find-in-dam-from-missing-three-day-lalitpur-news-jhs1558431183","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता छात्र का शव बांध में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता छात्र का शव बांध में उतराता मिला
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला मऊठाना से तीन दिन से लापता आठवीं के एक छात्र का शव मंगलवार को गोविंद सागर बांध में उतराता मिला। उक्त बालक कटरा बाजार में दोस्त के साथ समोसा खाने के बाद लापता हो गया था।
मोहल्ला मऊठाना निवासी उदय सेन (15) पुत्र कमलेश सेन अपने दोस्त के साथ 21 दिसंबर को दोपहर में करीब तीन बजे कटरा बाजार में समोसा खाने गया। इसके बाद वह पेटीज लेने जा रहा था कि लापता हो गया। उसकी मां ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया था कि पेटीज लेने जाते समय उसके पुत्र उदय को कटरा बाजार में एक व्यक्ति ने किसी बात को लेकर मारपीट कर दी थी, जिसके बाद से पुत्र घर नहीं लौटा। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर दो दिन पूर्व बालक की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस व परिजनों को जानकारी हुई कि उसका पुत्र उदय अमझरा घाटी की ओर जाते हुए देखा गया। इस पर पुलिस ने अमझरा क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद सोमवार को एक बालक के गोविंदसागर बांध में छलांग लगाते देखे जाने की बात सामने आई। पुलिस व परिजनों ने नाव से बालक की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह बांध के दूसरे छोर पर एक बालक का शव बैरावट मंदिर से आगे गोविंदसागर बांध के किनारे पानी में उतराने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पानी से बाहर निकाला तो परिजनों ने उसकी पहचान कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
मेरा पुत्र उदय 21 दिसंबर को बाजार गया था, जहां एक व्यक्ति ने किसी बात को लेकर उसे मारापीटा था। इसके बाद पुत्र को गलती होने पर मैंने भी मार दिया था। उसके बाद से पुत्र घर नहीं पहुंचा। अब उसका शव बांध में मिला है।
- कमलेश सेन, पिता।
बच्चे ने कुछ गलती की थी। इस पर उसके पिता ने डांट दिया था। संभवत: क्षुब्ध होकर बच्चा कहीं चला गया था और बांध में उसका शव मिला। मामले की जांच की जा रही है।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।