फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A strict vigil will be held in the Teacher Eligibility Test

कड़ी चौकसी में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sat, 17 Dec 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
A strict vigil will be held in the Teacher Eligibility Test
exam, lalitpur news - फोटो : demo
जिले में 19 दिसंबर को पांच केंद्रों पर आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को  नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। केंद्रवार पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। वहीं, उड़ाका दल भी गठित किया गया है। परीक्षा में 2557 परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे व द्वितीय पाली दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रथम पाली में जीजीआईसी में 1000 एवं राजकीय इंटर कालेज में 1036 परीक्षार्थी नामांकित हैं। वहीं, द्वितीय पाली में जीजीआईसी में 1000, जीआईसी में 1000, वर्णी कालेज में 500, पीएन इंटर कालेज में 57 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।  इस तरह प्राथमिक स्तर में 2036 एवं उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 2557 परीक्षार्थी बैठेंगे। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए केंद्रवार मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षक नामित कर दिए हैं। जीजीआईसी में एसडीएम सदर, बीएसए, जीआईसी में एसडीएम पाली, बीईओ एनएल शर्मा, वर्णी जैन इंटर कालेज में एसडीएम, बीईओ महरौनी आरके पुरोहित, पीएन इंटर कालेज में तालबेहट एसडीएम, ह्दय शंकर लाल श्रीवास्तव को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के मकसद से पुलिस क्षेत्राधिकारी के नियंत्रण में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सचल दल भी गठित कर दिया गया है। दल में डीआईओएस डा. आरपी वर्मा, प्रधानाचार्य श्रीराम समाधिया, सोनाली सूर्यवंशी, अजय साहू, सुशील गुप्ता को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने चाहिए कक्ष निरीक्षक 
राजकीय बालिका इंटर कालेज में 158, राजकीय इंटर कालेज में 151, वर्णी जैन इंटर कालेज में 38, पीएन इंटर कालेज में 05 कक्ष निरीक्षक की आवश्यकता है। इस तरह प्राथमिक स्तर पर 155, उच्च प्राथमिक स्तर पर 197 कक्ष निरीक्षकों की जरूरत है। इस कोरम को पूरा करने के लिए बेसिक शिक्षकों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed