{"_id":"696e7a688c792b7c3e040770","slug":"a-report-was-filed-against-five-people-including-the-husband-the-body-was-cremated-late-at-night-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-150136-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, देर रात हुआ शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, देर रात हुआ शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
ससुरालीजनों पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम गूगर में शनिवार को घर में फंदे से लटककर आत्महत्या करने वाली करिश्मा का अंतिम संस्कार रविवार की देर रात किया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम पुराखर्द निवासी करिश्मा की शादी कोतवाली अंतर्गत ग्राम गूगर निवासी आजाद सिंह के साथ 2018 में हुई थी। शनिवार को करिश्मा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की शाम जब उसका शव ग्राम गूगर पहुंचा तो वहां पुराखुर्द से आए मृतका के परिजनों ने सुसरालपक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए मामले दर्ज हुए बिना शव का अंतिम संस्कार न करने की बात कही।
जानकारी मिलने पर सीओ रक्षपाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर गए और मायके वालों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन वह लोग किसी भी बात पर राजी नहीं हुए। देर रात मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया। इसके बाद मृतका का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने पति आजाद, ससुर खुशीराम, सास सुमन, जेठ पुष्पेंद्र व मदन पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
15 लीटर कच्ची शराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने ग्राम सभा खांदी बुदनियापुरा के पास से कांशीराम निवासी विंद्रावन बाग खांदी को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद