फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A report has been filed against two people, including Devendra Kaushik, who is currently in jail.

Lalitpur News: जेल में निरुद्ध चल रहे देवेंद्र कौशिक सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Jan 2026 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against two people, including Devendra Kaushik, who is currently in jail.
हेल्थ केयर सेंटर संचालक से 50 हजार रुपये वसूलने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। डगडगी गोशाला प्रकरण में करीब दो माह से जिला कारागार में निरुद्ध देवेंद्र कौशिक सहित दो लोगों पर थाना जाखलौन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपियों पर एक हेल्थ केयर सेंटर संचालक ने 50 हजार रुपये वसूलने और 15 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
थाना जाखलौन के ग्राम धौर्रा निवासी कंछेदीलाल कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह केंद्रीय चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद के डिप्लोमा होल्डर हैं और धौर्रा में हेल्थ केयर सेंटर चलाता है। आरोप लगाया कि 18 मई 2025 की सुबह करीब आठ बजे विनय तिवारी और देवेंद्र कौशिक उनके सेंटर पर आए। उन्होंने सेंटर बंद कराने और यूट्यूब चैनल पर फर्जी खबरें चलाकर बदनाम करने की धमकी दी। दोनों आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की और न देने पर फर्जी इंटरव्यू चलाकर परेशान करने की धमकी दी। इसके बाद वह उससे 50 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन

17 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे विनय तिवारी फिर आया। उसने देवेंद्र कौशिक को छुड़ाने के लिए 15 हजार रुपये की व्यवस्था करने को कहा। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि देवेंद्र कौशिक डगडगी गोशाला मामले में प्रधान से मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और गायों को भगाने के आरोप में 25 नवंबर से जेल में बंद है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य होंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed