फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A population of six thousand is sweating for water

Lalitpur News: पानी के लिए पसीना बहा रही छह हजार की आबादी

Sat, 15 Jun 2024 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
A population of six thousand is sweating for water
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वॉर्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। यहां पर गलियों में नेहरूनगर पेयजल परियोजना से 11 गलियों में पाइपलाइन तो डाली गई है, लेकिन अब तक पानी नहीं पहुंचा है। पानी न आने का कारण जानने के लिए कार्यदायी संस्थान टेक्नीकल जांच कर रही है। वहीं, लगभग 14 गलियां ऐसी भी हैं, जहां अब तक पाइपलाइन तक नहीं बिछाई जा सकी है।
विज्ञापन

यही नहीं, इलाके के छह हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इससे वॉर्ड की लगभग छह हजार की आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को अधिक दूरी से पानी जुटाकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वॉर्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में लंबे अरसे बाद भी पेयजल संकट दूर नहीं हो पा रहा है। वॉर्ड में नेहरुनगर पेयजल परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई है। कनेक्शन भी किए गए हैं लेकिन 11 गलियों में पानी नहीं आ रहा है। हालांकि इनमें कुछ गलियां ऐसी भी हैं, जिसमें कुछ ही समय के लिए पानी आ रहा है। कुछ पूरी तरह से ठप बनी हुई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था जांचकर कारण जानने में जुटी हुई है। वहीं, 14 गलियां पाइपलाइन बिछाए जाने से वंचित हो गई हैं। वहीं, आधा दर्जन हैंडपंप खराब होने से पानी का और भी भीषण संकट हो गया है। ऐसे में मोहल्लावासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग बर्तन लेकर यहां-वहां से पानी जुटाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गलियों में नहीं आ रहा पानी
डॉ. तोमर के पास, गली नंबर एक, दो, तीन, जगदीश किराना स्टोर के बगल वाली गली, अखिलेश अहिरवार वाली गली, राकेश अहिरवार वाली गली, बच्चा जेल के पास, इसके अलावा टौरिया मंदिर के पास तीन गलियों में पानी नहीं आ रहा है। वहीं छह हैंडपंपों में संजय की दुकान के पास, डॉक्टर तोमर वाली गली, कृष्णा दूध डेयरी, संगीता यादव के मकान के पास, पठा महाराज के घर के पास आदि स्थानों पर हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं।

नेहरूनगर पेयजल परियोजना के अंतर्गत ट्रायल चल रहा है। छूटे हुए क्षेत्रों में जल्द ही पाइपलाइन बिछाई जाएगी। - मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, शहरी इकाई
वॉर्ड नंबर एक में छह हैंडपंप खराब होने की जानकारी हुई है। टीम भेजकर खराब हैंडपंप की मरम्मत कराई जाएगी। - शिवराज सिंह, जल संस्थान, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed