फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A population of six thousand is getting three tankers of water instead of 15

Lalitpur News: छह हजार की आबादी को 15 के बजाय मिल रहा तीन टैंकर पानी

Thu, 24 Apr 2025 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
A population of six thousand is getting three tankers of water instead of 15
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड दो के पांच मोहल्लों की छह हजार आबादी 10 साल से पानी की किल्लत से जूझ रही है। यहां लगा सोलर पंप भी चार माह से खराब पड़ा है। वहीं, जल स्तर गिरने से 10 हैंडपंप सूख गए हैं। उधर, 15 टैंकर पानी के मुकाबले जल संस्थान महज तीन टैंकर उपलब्ध करा पा रहा है। इससे यहां के लोग पानी के लिए भटक रहे हैं।
मोहल्ला विष्णुपुरा, रैदासपुरा, पठापुरा, खिरकापुरा, नारायणपुरा और श्रद्धानंदपुरा में लंबे समय से पेयजल संकट है। यहां वर्षों पहले पाइपलाइन बिछाई गई थी, घर-घर कनेक्शन दिए गए थे। शुरुआत में पानी मिला, लेकिन कुछ ही महीने में आपूर्ति लड़खड़ाने लगी। लगभग एक दशक से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। हालांकि, खिरकापुरा और रैदासपुरा में आंशिक रूप से आपूर्ति होती है। इस समय छह-सात हजार की आबादी भीषण पानी की किल्लत से जूझ रही है। सभासद व अन्य लोगों का कहना है कि टैंकर भी प्यास नहीं बुझा पा रहे हैं। मोहल्लावासियों को चिलचिलाती धूप में दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

---
सोलर पंप भी चार माह से पड़ा खराब
वार्ड में पानी की सुविधा के लिए तीन सोलर पंप लगाए गए थे। इससे पूरे दिन पानी की सुविधा थी। कुछ पंप से अधिक दूर तक पानी जाता था। लेकिन, खिरकापुरा में स्थित सोलर पंप लगभग चार माह से खराब पड़ा है। इससे पानी की किल्लत और गहरा गई है। वहीं, अन्य सोलर पंप पर भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जल स्तर गिरने से हैंडपंपों ने पानी देना किया बंद
वार्ड दो में जल संकट वर्षभर बना रहता है। सर्दी व बारिश में जलस्तर बढ़ने से पानी देने वाले हैंडपंपों की संख्या अधिक हो जाती है। लेकिन, वर्तमान में लगभग 10 हैंडपंपों ने पानी देना छोड़ दिया है। वहीं, कुछ हैंडपंप मरम्मत के बाद दो ही दिन में खराब हो रहे हैं।

---
टैंकर भी नहीं बन पा रहे सहारा
वार्ड में पेयजल आपूर्ति से वंचित क्षेत्र में टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। रैदासपुरा में दो से तीन टैंकर पानी दिया जा रहा है। टैंकर प्रमुख गलियों में ही पहुंच रहे हैं। इससे संकरी गलियों में पानी की किल्लत बरकरार है। जबकि, वार्ड में लगभग छह से सात हजार की आबादी के सामने पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed