फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A population of 20,000 was left without water due to a damaged pipeline.

Lalitpur News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से 20 हजार की आबादी को नहीं मिला पानी

Tue, 20 Jan 2026 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
A population of 20,000 was left without water due to a damaged pipeline.
शहर के लोअर जोन में बाधित रही जलापूर्ति, नहीं भरी जा सकी टंकी, आज आपूर्ति शुरू होने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते शहर के लोअर जोन में सोमवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रही। वाटर वर्क्स के पास पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से टंकी नहीं भरी जा सकी। इससे नगर के कई मोहल्लों की लगभग 20 हजार की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। लोगों को हैंडपंप व अन्य संसाधनों से पानी जुटाना पड़ा।
शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर भले ही तमाम दावे किए जा रहे हों लेकिन हकीकत यह है कि जल संस्थान की पेजयल आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। मोटर जलने से बीते माह कई बार पेयजल आपूर्ति बाधित रही। वहीं, रविवार को वाटर वर्क्स के पास पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कसाई मंडी क्षेत्र की टंकी नहीं भरी जा सकी। इलके चलते मोहल्ला चौबयाना, बजरिया, श्रद्घानंदपुरा, रैदासपुरा, मऊठाना, चिरौलपुरा, रावरपुरा, महावीरपुरा, सुभाषपुरा आदि में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

लोगों ने सुबह नल आने का इंतजार किया। अधिक देर तक नल से पानी न आने पर लोग बर्तन लेकर हैंडपंप की ओर रुख किए। इससे देखते ही देखते हैंडपंपों पर कतार लग गई। इससे लोग समय से पानी तक नहीं जुटा सके। हालांकि कुछ मोहल्ले में पांच से दस मिनट तक ही आपूर्ति हुई। लोग पीने के लिए पानी नहीं जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



20 फिट तक क्षतिग्रस्त हो गया पाइप
शहर के नझाई बाजार स्थित वाटर वर्क्स से राइजिंग पाइपलाइन से टंकी में पानी जाता है। वाटर वर्क्स के पास लगभग 20 फिट तक पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे रविवार को जलापूर्ति शुरू होते ही पानी फैलने लगा। इससे शहर के लोअर जोन की आपूर्ति बाधित रही। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खोदाई कर पाइपलाइन की मरम्मत कराई जा रही है। देर रात तक मरम्मत कर लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा।



वर्जन
नझाई बाजार वाटर वर्क्स के पास पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे लोअर जोन में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को जलापूर्ति सुचारू रूप से होगी। - राहुल साहू, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed