फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A playground will be built for five gram panchayats

Lalitpur News: पांच ग्राम पंचायतों के लिए बनेगा एक खेल मैदान

Tue, 20 Aug 2024 04:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
A playground will be built for five gram panchayats
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। जनपद में पांच ग्राम पंचायतों के लिए एक खेल मैदान बनाया जाएगा। इस तरह जनपद में कुल 100 खेल मैदान बनाए जाएंगे। इसके लिए भूमि चिह्नित करने की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी को दी गई है। इसके बाद मनरेगा के तहत इसका निर्माण कराया जाएगा।
अभी 29 खेल मैदानों का निर्माण चल रहा है। इनमें से चार खेल मैदान बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें विकास खंड बिरधा के ग्राम रमेशरा, विकास खंड जखौरा के ग्राम मिर्चवारा, विकास खंड तालबेहट के ग्राम खेराडांग व विकास खंड बार के ग्राम सिमिरिया के खेल मैदान शामिल हैं। इन खेल मैदानों में समतलीकरण और चहारदीवारी का निर्माण कराया गया। एक खेल मैदान पर करीब आठ से नौ लाख रुपये मनरेगा से खर्च किया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में बनेगा एक मिनी स्टेडियम
जनपद में छह ब्लॉक हैं। प्रत्येक ब्लॉक में एक मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। वैसे तो ब्लॉक मुख्यालय पर इनका निर्माण कराया जाना है। अगर वहां पर पर्याप्त भूमि नहीं होती है तो समीप के स्थानों पर निर्माण कराया जाएगा। यहां पर चहरादीवारी, ट्रैक, फुटबाल मैदान और वॉलीबाल ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
जनपद के ग्रामीण इलाकों में 100 खेल मैदान तैयार कराए जाएंगे। इसके लिए भूमि को चिह्नित किया जा रहा है। मनरेगा से कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed