फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A person who made inflammatory comments against a community was arrested

Lalitpur News: एक समाज के विरुद्ध भड़काऊ टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A person who made inflammatory comments against a community was arrested
ललितपुर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चंडी माता मंदिर के पास के रहने वाले राजकिशोर रावत ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वीरन भास्कर नाम से फेसबुक आईडी से एक समुदाय विशेष को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। समुदाय विशेष व महिलाओं के बारे में भी अभद्र टिप्पणी की गई। इस पोस्ट से लोगों की भावनाएं आहत हुईं और समुदाय विशेष की महिलाओं का अनादर हुआ। आरोपी की यह पोस्ट द्वेषपूर्ण है, इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस पोस्ट से समाज की विभिन्न जातियों व वर्गों के बीच वैमनस्यता व तनाव बढ़ने और अशांति फैलने की आशंका है। कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपी वीरन भास्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया। रविवार को पुलिस ने वांछित वीरन अहिरवार (भास्कर) निवासी मोहल्ला जुगपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, नेहरू नगर चौकी प्रभारी अंकित कौशिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----
सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed