फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A people sucide

ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Fri, 06 Mar 2020 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
A people sucide
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के आगे जीरोन रेलवे स्टेशन की ओर मालगोदाम के पास एक युवक ने भोपाल जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। यह देख ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ग्राम मसौरा खुर्द का रहने वाला था। भोपाल की ओर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की शाम करीब 5.23 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पर आई और दो मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ी। ट्रेन देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के आगे खंभा नंबर 1036/19-21 के बीच ही पहुंची थी कि वहां पर पहले से मौजूद एक युवक ने ट्रेन के आगे कूूदकर जान दे दी। इस पर ट्रेन चालक ने ट्रेन रोककर इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। जानकारी पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और नेहरू नगर चौकी पुुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से अलग किया, जिसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।
विज्ञापन

मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की शिनाख्त थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौरा खुर्द निवासी संजय पटेल (21) पुत्र निर्भान सिंह पटेल के रुप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed