फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A people died for suspence situation

युवक की संदिग्ध परिस्थिथियों में मौत

Sat, 28 Dec 2019 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
A people died for suspence situation
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजवारा में एक बस चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव की एक महिला पर शराब में विषाक्त पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाकर कोतवाली पुलिस को मेमो भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्राम रजवारा निवासी रामसिंह (27) पुत्र हीरालाल अहिरवार बृहस्पतिवार को दोपहर में अपने घर पर था। इसी दौरान उसकी हालत खराब हो गई, जिसकी सूचना पत्नी ने खेत पर जाकर अपने परिजनों को दी। करीब तीन बजे परिजन घर आए और रामसिंह को अचेत अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को मेमो भेजा गया है। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। मृतक रामसिंह एक निजी बस का चालक था।
विज्ञापन

पिता ने लगाए आरोप
मृतक रामसिंह के पिता हीरालाल ने आरोप लगाया कि गांव की एक महिला शराब की बिक्री का कार्य करती है। उसके पुत्र रामसिंह से अन्य गांव से शराब मंगवाती थी। इसके एवज में शराब पिलाती थी। उसके दूसरे पुत्र ने अवैध शराब के कारोबार का विरोध किया था। इस पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया था, जिसके एवज में 20 हजार रुपये ले लिए थे और शुक्रवार को दोपहर में पुत्र को शराब के साथ विषाक्त पदार्थ पिला दिया है। उसने जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम रजवारा में इस तरह के मामले की अभी तक कोई सूचना नहीं आई है और न ही तहरीर मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed