फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A one-kilometer-long traffic jam on the road near the grain market.

Lalitpur News: गल्ला मंडी के पास सड़क पर लगा एक किलोमीटर लंबा जाम

Thu, 15 Oct 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A one-kilometer-long traffic jam on the road near the grain market.
नवीन गल्ला मंडी के बाहर ट्रैक्टर व अन्य वाहनों का लगा जाम - फोटो : Archive
ललितपुर। बुधवार को गल्ला मंडी में कृषि जिंसों की भारी आवक दर्ज की गई। खरीफ फसलों की कटाई के बाद मंडी में किसानों की भीड़ बढ़ गई। सैकड़ों ट्रैक्टर अनाज भरकर मंडी पहुंचे, जिससे परिसर और बाहर जाम लग गया। झांसी रोड पर एक किलोमीटर लंबी ट्रैक्टरों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मंडी के बाहर झांसी रोड पर ट्रैक्टरों की दो-दो कतारें लग गईं। इससे झांसी रोड पर एक किलोमीटर लंबी लाइन बन गई। इलाइट की ओर नहर के पहले तक भी ट्रैक्टरों का जाम लगा रहा। गल्ला मंडी के गेट पर अन्य चार पहिया, दो पहिया और ऑटो भी जाम में फंस गए। यह जाम लगभग ढाई घंटे से अधिक समय तक बना रहा। यातायात विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ट्रैक्टरों को मंडी परिसर में प्रवेश कराकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

00000000
35 हजार क्विंटल से अधिक हुई आवक
गल्ला मंडी में बुधवार को 35 हजार क्विंटल से अधिक जिंस की आवक हुई। गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष जय जैन महोली ने बताया कि हरी मटर, उड़द और सोयाबीन की आवक सबसे अधिक रही। उड़द की आवक लगभग बीस हजार क्विंटल तक दर्ज की गई। सोयाबीन की आवक भी लगभग दस हजार क्विंटल तक रही। हरी मटर की आवक तीन हजार क्विंटल तक बताई गई। सफेद मटर की आवक लगभग दो हजार क्विंटल तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
यातायात व्यवस्था पर असर
ट्रैक्टरों की लंबी लाइन के कारण यातायात कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंडी के बाहर और अंदर दोनों जगह जाम की स्थिति बनी रही। कई चार पहिया वाहन और एंबुलेंस भी जाम में फंसीं रहीं। इससे आम लोगों की समस्याएं बढ़ गईं। दो पहिया वाहन निकालने में भी लोगों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा। मंडी परिसर में किसान दिन भर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लोडिंग टैक्सी भी जाम में फंसी रही।

0000000000
मंडी में उड़द 8500 रुपये, सरसों 9500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका
बुधवार को मंडी में जिंस की अच्छी आवक के साथ दामों में भी उछाल देखा गया। सरसों सबसे अधिक 9500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी। उड़द 8500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिकी। सोयाबीन का भाव 6500 रुपये प्रति क्विंटल रहा। हरी मटर 3900 रुपये प्रति क्विंटल और पीली मटर 4650 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। जौ 2850 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं 2650 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। मक्के का भाव 1700 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा।

नवीन गल्ला मंडी के बाहर ट्रैक्टर व अन्य वाहनों का लगा जाम

नवीन गल्ला मंडी के बाहर ट्रैक्टर व अन्य वाहनों का लगा जाम- फोटो : Archive

नवीन गल्ला मंडी के बाहर ट्रैक्टर व अन्य वाहनों का लगा जाम

नवीन गल्ला मंडी के बाहर ट्रैक्टर व अन्य वाहनों का लगा जाम- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed