फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A old man dead body found in river

नहर में पड़ा मिला वृद्ध का शव

Fri, 28 Feb 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
A old man dead body found in river
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बरखेरा में मंगलवार की रात भर से गायब वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में पड़ा मिला। खोजबीन करने पर नहर किनारे खून मिलने पर नहर बंद कराकर पुलिस ने शव निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में हुए फलदान समारोह से रात में वृद्ध गायब हो गया था। वृद्ध के सिर में चोटें पाई गई हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्राम बरखेरा निवासी शिव सिंह (75) पुत्र वृंदावन यादव मंगलवार की शाम को परिवार में शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से रात करीब आठ बजे गांव में एक फलदान समारोह में शामिल होने के लिए चले गए, जहां रात करीब ग्यारह बजे तक रहे। इसके बाद वह वहां से निकल गए, लेकिन रात भर वापस घर नहीं पहुंचे। अगले दिन सुबह होने पर परिजनों ने खोजबीन की। किसी ने बताया कि पास में निकली नहर के पास रात में उनकी आवाज आई थी। इस पर परिजनों व ग्रामीणों ने नहर के आसपास खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान कुछ दूर नहर किनारे सड़क पर खून पड़ा देखा तो परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की आशंका पर नहर बंद कराकर नहर में खोजबीन की। बुधवार की दोपहर बाद चार बजे उनका शव नकवाना माइनर की पुलिया के पास नहर में पड़ा मिला। मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान थे, जबकि मुंह से खून निकला था। पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृृतक के पुत्र रामगोपाल ने पुरानी रंजिश में पिता की हत्या कर नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक के पांच पुत्र हैं और खेती- बाड़ी करता था। मृतक के पुत्र ने आशंका जताई है कि उसके पिता के किसान क्रेडिट कार्ड से एक व्यक्ति ने तीन लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए थे। उसके पिता ने पुलिस में शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बाद से कई बार उसके पिता को धमकाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम बरखेरा में नहर में वृद्ध का शव पड़ा मिला है। नहर किनारे मिले खून के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से अभी तहरीर नहीं मिली है। - रामसेवक, थानाध्यक्ष जाखलौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed