फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A new power line will be laid in the medical college, survey has started

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में डाली जाएगी नई विद्युत लाइन, सर्वे हुआ शुरू

Sun, 17 Aug 2025 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
A new power line will be laid in the medical college, survey has started
ललितपुर। मेडिकल काॅलेज में आए दिन बाधित हो रही बिजली से प्रभावित हो रही स्वास्थ्य सेवाओं की समस्या जल्द ही दूर होगी। परिसर में पड़ी चार दशक पुरानी जर्जर केबल को बदलने की तैयारी चल रही है। विद्युत विभाग द्वारा लोड के आधार पर सर्वे किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर एस्टीमेट बनाया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो स्वीकृति मिलते ही लाइन को बदला जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में चार दशक से बिजली की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण का कार्य नहीं किया गया है। इससे केबल पूरी तरह से जर्जर हो गई है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ने से बिजली का लोड भी बढ़ गया है। एसी की संख्या बढ़ गई हैं। मशीनें अधिक स्थापित हो गई हैं। ऐसे में ओवरलोड की स्थिति बन रही है। यही कारण है कि केबल ओवरलोड से फाल्ट हो रही हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


बीते सप्ताह सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे जांच ठप हो गई थी। वहीं ओपीडी में बिजली गुल होने से उपचार सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं। पंखा व कूलर न चलने से मरीजों को गर्मी की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने की कवायद शुरू कर दी है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता केके शुक्ला द्वारा सर्वे किया जा रहा है। इसमें लोड की माप की जा रही है। आवश्यकता अनुसार लोड का नक्शा तैयार किया जा रहा है। इसके बाद लोड की क्षमता के आधार पर केबल डाली जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सर्वे कार्य पूर्ण होने के बाद एस्टीमेट तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर केबल बदली जाएगी।


---
मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन (जिला अस्पताल) के भवन की केबल लगभग चार दशक पुरानी है। तब से लोड बढ़ गया है। इससे केबल फाल्ट हो रही है। समस्या को दूर करने के लिए सर्वे कर एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलने पर कार्य किया जाएगा।

- डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed