फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A lizard caused a blast in the VCB machine of Nehru Nagar substation.

Lalitpur News: छिपकली से हुआ नेहरूनगर सब स्टेशन की वीसीबी मशीन में ब्लास्ट

Wed, 15 Jul 2026 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A lizard caused a blast in the VCB machine of Nehru Nagar substation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरूनगर विद्युत सब स्टेशन में मंगलवार को दोपहर में लगभग एक बजे वीसीबी मशीन में छिपकली घुसने से वायरिंग में फाल्ट हो गया और मशीन में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इससे मोहल्ला नेहरूनगर, राजघाट और जलनिगम बैरावट की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक ठप रही।
नेहरूनगर विद्युत सब स्टेशन में स्थापित बैरावत फीडर की वीसीबी मशीन में मंगलवार की दोपहर में लगभग एक बजे जोरदार ब्लास्ट हो गया और सब स्टेशन में मशीन से धुआं उठने लगा। साथ ही, सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। यह देख सब स्टेशन ऑपरेटर ने तत्काल दस्ताने पहनकर मशीनों को बंद करके फायर एक्सटिंग्यूशर यंत्रों से मशीन में लगाई आग को बुझाया। मशीन सुधारते समय मशीन में वायरिंग के बीच में छिपकली जली हुई मिली। इससे आशंका जताई जा रही है कि मशीन में छिपकली जाने की वजह से फाल्ट हो गया ओर इससे वायरिंग जल गई थी। इसकी वजह से मशीन में ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन

नेहरूनगर सब स्टेशन में फाल्ट होने के कारण मोहल्ला नेहरूनगर में लगभग 25 हजार आबादी की बिजली गुल हो गई। इसके साथ ही राजघाट और बुढ़वार फीडर की बिजली भी बंद होने से लगभग तीस गांव की बिजली भी दो घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
नेहरू नगर विद्युत सब स्टेशन में वीसीबी मशीन में छिपकली घुसने से वायरिंग में फाल्ट हो गया और मशीन में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसे ठीक कराकर दो घंटे बाद सप्लाई बहाल कर दी गई थी।
पवन कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed