फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A kilowatt- connections are running on AC

एक किलोवाट के कनेक्शन पर चल रहे एसी

Tue, 16 Jun 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 16 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में सरकारी विभागों में कम लोड पर अधिक बिजली की खपत की जा रही है। संयोजनधारक सरकारी विभाग के विद्युत भार नहीं बढ़ाए जाने से बिजली विभाग को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। स्थिति यह है कि बहुत से सरकारी कार्यालयों व सरकारी कालोनियों में भी एअर कंडीशनर चलाए जा रहे हैं, लेकिन एक किलोवाट के हिसाब से बिजली के बिल का भुगतान किया जा रहा है।

विद्युत विभाग द्वारा हर दो से तीन माह में विद्युत चोरी रोकने और बकाया वसूलने के लिए अभियान चलाया जाता है। विभाग द्वारा सरकारी विभागों में अभियान की शिथिलता के चलते सरकारी विभागों में वर्षों पूर्व के संयोजनों के आधार पर ही विद्युत भार पर विद्युत का उपभोग किया जा रहा है। बहुत से सरकारी विभाग व कालोनियां तो ऐसी हैं, जहां संयोजन तो मात्र एक या दो किलोवाट ही स्वीकृत किए गए हैं, जबकि वहां पर वातानुकूलित उपकरण धड़ल्ले से चल रहे हैं। कई सरकारी विभागों में तो आज भी पुरानी प्रणाली पर आधारित काले मीटर लगे हुए हैं। कुछ विभागों में तो मीटर भी नहीं लगे हैं, बस बिल भेजा जा रहा है। बिजली विभाग द्वारा हर माह इन विभागों व कालोनियों में मीटरों की रीडिंग करायी जाती है, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इस वजह से जहां विद्युत विभाग को ही लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं विद्युत खपत की भी सही जानकारी नहीं मिल पाती है। यही कारण है कि जनपद में आए दिन ओवरलोड की स्थिति बनी रहती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार उप्र पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर सभी विभागों से वसूली के साथ खपत के अनुसार लोड बढ़ाने के लिए अभियान जल्द चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed