{"_id":"6799285cb5058f46ce0b8bda","slug":"a-huge-fair-will-be-held-in-schools-two-days-a-week-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128486-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विद्यालयों में सप्ताह में दो दिन लगेगा अपार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विद्यालयों में सप्ताह में दो दिन लगेगा अपार मेला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार आईडी) बनाई जा रही है। अब स्कूलों में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अपार मेला लगाया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। वहीं, माध्यमिक विभाग के 39 राजकीय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट विद्यालय हैं। इसके साथ विभिन्न बोर्ड के विद्यालय भी संचालित हो रहे हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की यूनिक आईडी ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार आईडी) बनाई जा रही है। यह आईडी आधार कार्ड से लिंक रहेगी और डिजी लॉकर में छात्र का हर शैक्षिक दस्तावेज अपलोड रहेगा। छात्र इसे डिजी लॉकर से कभी भी डाउनलोड कर सकेंगे और इसे अपडेट भी कर सकेंगे। इससे छात्रों का एक ही जगह पर सभी शैक्षिक रिकार्ड होगा। इन दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच भी करने में आसानी होगी।
बच्चों का स्कूल बदलने पर भी यह यूनिक आईडी नहीं बदलेगी। बच्चों की अपार आईडी तेजी से बनाने के निर्देश शासन देता रहा है, बावजूद इसके प्रगति नहीं आ रही थी। अब स्कूलों में अपार आईडी बनाने के लिए मेले आयोजित किए जाएंगे। अपार मेले हर बृहस्पतिवार व शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाई जा रही है। सप्ताह में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को विद्यालयों में अपार आईडी बनाने के लिए मेले लगाए जाएंगे। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया है।