फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A grand procession was taken out on the birth anniversary of Ahilyabai

Lalitpur News: अहिल्याबाई की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Mon, 02 Jun 2025 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out on the birth anniversary of Ahilyabai
ललितपुर। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी महोत्सव पर जिला पाल समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। अहिल्याबाई के जीवन को लेकर चित्रों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही अहिल्याबाई के स्वरूप में बच्चियों को मनमोहक तरीके से सजाया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा शहर के तुवन मंदिर प्रांगण से शाम को प्रारंभ हुई, जिसमें पाल समाज व शहर के गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। यह यात्रा तुवन चौराहे से होकर नझाई बाजार, घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा, साईं मंदिर से होकर तुवन चौराहे पर पहुंची। शोभायात्रा में आगे महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं, तो ऊंट व घोड़ों पर पाल समाज के लोग बैठकर यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। व्यायामशाला के युवाओं ने जगह-जगह अपनी वीरता के करतब दिखाए। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया, पुष्पवर्षा भी की। तुवन प्रांगण में इस यात्रा का समापन किया गया। वक्ताओं ने महारानी अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण का उनके शासन में बेजोड़ उदाहरण दिखाई देता है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह ने कहा कि उनके शासन में सभी को समान रूप से न्याय मिला। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं, इसकी मिसाल अहिल्याबाई के जीवन से मिलती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बाबूलाल, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, वीके पाल, रमेश झा, करन पाल, सभासद कुंदनपाल, संतोष, सुखनंदन, शिवचरन, अनीता पाल, रजनी, विमला, अंजलि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed