फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A girls kidnape after that accused rape

किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 19 Sep 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
A girls kidnape after that accused rape
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर छह लोगों पर उसकी नाबालिक पुत्री का अपहरण कर चार दिन तक बंधक बनाए रखने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बीते तीन सितंबर को सुबह पांच बजे उसकी दो नाबालिग पुत्रियां शौच क्रिया के लिए गांव के बाहर गई थीं। कुछ देर बाद उसकी छोटी पुत्री रोती हुई घर लौटकर आई और उसने सारी घटना बताई, पर बड़ी 14 वर्षीय पुत्री लौटकर नहीं आई। इस पर उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इस पर उसने चार सितंबर और आठ सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र भी दिए। इसके बाद आठ सितंबर को शाम छह बजे उसकी पुत्री को घर पर पुलिस कर्मी छोड़ गए। तब उसकी पुत्री ने बताया कि एक गांव के ही छह लोग उसे शौच क्रिया करते समय तमंचे का भय दिखाकर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए और एक गांव में एक व्यक्ति के मकान में बंधक बनाकर भूखा प्यासा रखा। जहां एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे और उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि यदि रिपोर्ट की तो सभी को मार देंगे। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed