फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A Dry tree made be dangerous

जान के लिए ख्रतरा बन रहा सूखा पेड़

Mon, 27 Apr 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
A Dry tree made be dangerous
किसरदा में सूखा पेड़ - फोटो : LALITPUR
सिलावन। विकासखंड महरौनी के अंतर्गत ग्राम किसरदा में आबादी के बीच एक पुराना महुआ का पेड़ पूरी तरह से सूख चुका है, जो जानमाल के लिए खतरा बना हुआ है। इससे आसपास निवास करने वाले लोगों में भय बना हुआ हैं। ग्रामीणों ने उपवनाधिकारी से सूखे पेड़ को अतिशीघ्र कटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उपवनाधिकारी छपरट रेंज को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि महरौनी- ललितपुर मार्ग के किनारे किसरदा गांव में एक पुराना महुआ का पेड़ पूरी तरह से सूख चुका है। जो घनी आबादी के बीच खड़ा है और कभी भी जमीन पर गिर सकता है। इससे गंभीर हादसा हो सकता है। तेज हवा या आंधी आने पर लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने पर मजबूर होना पड़ता है, क्योंकि कभी भी पेड़ गिर सकता है। पेड़ के गिरने से आसपास के मकान क्षतिग्रस्त होंगे और जान को भी खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने शीघ्रातिशीघ्र पेड़ कटवाने की मांग की है। मांग करने वालों में खेमराज अनुरागी, संजय कुमार वर्मा, जितेंद्र तिवारी, रमेश सिंह, सूरत सिंह, भागेश जैन, मुकेश पाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed