फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A child was wandering on the road crying, the lady police station in-charge took him home

Lalitpur News: सड़क पर रोता घूम रहा था बालक, महिला थानाध्यक्ष ने पहुंचाया घर

Sun, 05 Oct 2025 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
A child was wandering on the road crying, the lady police station in-charge took him home
ललितपुर। सड़क पर रोता हुआ एक चार वर्षीय बालक महिला थानाध्यक्ष तालबेहट को दिखाई दिया। उन्होंने अपने सरकारी वाहन को रुकवाया और बच्चे को गोदी में उठाकर चुप कराकर नाम-पता पूछा। इसके बाद बच्चे को उसके घर पहुंचाकर उसकी मां के हाथ में सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थानाध्यक्ष तालबेहट सन्नो देवी थाना क्षेत्र में आयोजित चौपाल से वापस थाने पर अपने सरकारी वाहन से लौट रही थी। रास्ते में एक बालक घूमता दिखाई दिया जो रो रहा था। यह देखकर महिला थानाध्यक्ष ने अपने वाहन को रुकवाया और रो रहे बालक के पास पहुंचकर उसे गोदी में उठाकर शांत कराया। इसके बाद उसे घर पहुंचाया। इस संबंध में मोहम्मद मुश्ताक, एसपी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिला थाना तालबेहट पुलिस द्वारा एक चार वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed