फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A child playing outside the house was hit by a pickup, died

Lalitpur News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 23 Jan 2024 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
A child playing outside the house was hit by a pickup, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/सौजना। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पिकअप ने टक्कर मार दी, मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
थाना सौजना के ग्राम जुदईयां निवासी राममिलन अहिरवार का चार वर्षीय पुत्र मधुर सोमवार सुबह अपने घर के बाहर अन्य बच्चों संग खेल रहा था। इसी दौरान बारात का सामान लदी तेज रफ्तार पिकअप ने मधुर को टक्कर मार दी। मधुर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
-------
पिकअप लेकर भागा चालक, लोगों ने पकड़ा
बच्चे को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। गांव के लोगों ने पिकअप का पीछा किया। ग्राम बम्हौरी के पास पिकअप को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

------
इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम
मधुर अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी सिर्फ एक बड़ी बहन है। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मां की हालत सबसे ज्यादा खराब है। पुत्र को याद कर वह अचेत हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पिकअप की टक्कर से बालक की मौत हो गई। पिकअप को पकड़ लिया गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
स्वाति शुक्ला, थानाध्यक्ष सौजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed