फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   खाद की दुकानों पर छापे, अधिक दाम पर बेचने की शिकायत

खाद की दुकानों पर छापे, अधिक दाम पर बेचने की शिकायत

Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। खाद की कमी इस क्षेत्र के किसानों एवं खाद व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गई है। सोमवार को नगर में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद बेचे जाने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा ने तीन दुकानों पर छापा मारा। एक दुकान पर अधिक मूल्य पर खाद बेच रहे दुकानदार से तीन किसानों के पैसे भी वापस करवाए गए।
विज्ञापन

इस क्षेत्र के किसानों का यह दुर्भाग्य है कि उन्हें जब पानी की आवश्यकता होती है तब उन्हें पानी नहीं मिलता और खाद के समय पर खाद नहीं मिलता। यह सिलसिला काफी समय से चला आ रहा है। इस बार भी किसान खाद के लिए काफी परेशान हैं। किसानों की परेशानी को देखने के बावजूद प्रशासन किसानाें के लिए खाद की व्यवस्था कराने में पूरी तरह से असफल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

खाद की कमी के चलते कुछ खाद व्यापारी किसानों से मनमाना दाम वसूल रहे है। सोमवार को कुछ लोगों ने नगर में अधिक मूल्य पर खाद बेंचे जाने की शिकायत जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर एवं उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र से की, जिस पर तत्काल नायब तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा को मौके पर भेजा गया, जिस पर उन्होंने पेट्रोल पंप के पास की गोल्डी जैन की दुकान पर छापा मारा। जहां दुकानदार किसानों से 430 रूपए प्रति बोरी के हिसाब से खाद विक्रय करता मिला, जिस पर उन्होंने दुकानदार की जमकर खबर ली और किसानों को तीस तीस रूपए प्रति बोरी के हिसाब से उनका पैसा वापस कराया। इसके बाद उन्होंने पूराकलां स्टैंड पर साहू खाद एवं जैन खाद भंडार पर छापामार कर किसानों की समास्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा खाद व्यापारियों की दुकानों पर छापे की खबर सुनकर नगर के खाद व्यापारी तहसील गए। वहां उन्होंने उपजिलाधिकारी के समक्ष अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उन्हें ऊपर से ही मंहगी खाद मिल रही है। इसके कारण वह किसानों को अधिक दाम पर खाद बेचने को मजबूर हैं। इसके बाद अधिकारियाें ने दुकानदारों से कम मुनाफे में किसानों को खाद बेचने के व्यापारियों को निर्देश दिए। इसके बाद नगर के खाद व्यापारी वापस आ गए और अपने प्रतिष्ठान बंद करके चले गए। समाचार लिखे जाने तक नगर की खाद बेचने वाली दुकानों में ताले लगे हुए थे ओर किसान खाद के लिए कड़ाके की सर्दी में दुकानदारों के आने के इंतजार में खडे़ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed