फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पटौराकलां स्कूल के पूरे स्टाफ का रोका वेतन

पटौराकलां स्कूल के पूरे स्टाफ का रोका वेतन

Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटौराकलां के समस्त स्टाफ का वेतन शैक्षिक स्तर न्यून पाए जाने पर रोक दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या पर कार्रवाई की है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय पटौराकलां में साफ सफाई नहीं मिलने प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए प्रयास हो रहे हैं। लेकिन, अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा एन एल शर्मा के सामनेनिरीक्षण के दौरान ऐसी ही स्थिति आई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटौराकलां में नामांकित 106 के मुकाबले 46 बच्चे उपस्थित मिले। मौके पर 30 बच्चे हिंदी की किताब नहीं पढ़ सके, जब अंग्रेजी में, मैं पुस्तक पढ़ता हूं वाक्य का अनुवाद करने को कहा गया तो उसे भी बच्चे नहीं कर पाए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सहायक अध्यापिका के साथ एक कक्ष में बैठी थीं, जबकि एक सहायक अध्यापिका मधु तिवारी कक्षा में पढ़ा रही थी। शौचालय में ताले पड़े पाए गए। हैंडपंप के आसपास भी गंदगी पाई गई, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर दिया। इसमें कहा गया कि एक माह के अंदर शैक्षिक स्तर में सुधार कर लें, अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय पटौराकलां में साफ सफाई नहीं मिली, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने खुद ही परिसर की सफाई का जिम्मा उठाया। इसके बाद उन्होंने प्रधानाध्यापिका को सफाई के संबंध में नोटिस जारी कर दिया, इसमें उचित साफ सफाई रखने के लिए एक माह की मोहलत प्रदान की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा ने खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटौराकलां के स्टाफ का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed