{"_id":"25-53898","slug":"Lalitpur-53898-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब फटने से बह गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब फटने से बह गया पानी
Lalitpur
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गदयाना (ललितपुर)। ग्राम गदयाना का तालाब मामूली बरसात भी सहन नहीं कर सका और फट गया, जिससे पूरा पानी बह गया।
गांव के तालाब को पिछले वर्ष अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था। लेखपाल और अन्य अधिकारियों ने इसकी जांच कर इसे ठीक कराने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देश दिए थे। प्रधान ने भी तत्काल निर्माण कार्य शुरू करा दिया और खानापूरी करके काम पूरा करा दिया था। लेकिन, गत दिवस हुई बरसात से तालाब में थोड़ा पानी एकत्रित हुआ था तथा जिस जगह उसकी मरम्मत हुई थी, उसी जगह से फट गया और तालाब में भरा पानी बह गया। इतना ही नहीं, तालाब के नीचे की ओर के किसानों के खेतों में पानी भर गया, जिससे उनकी फसल नष्टहोने की आशंका है।
ग्रामीणों ने तालाब की गुणवत्ता परक तरीके से मरम्मत कराने की मांग की है। मांग करने वालों में रामेश्वर यादव, संजय भार्गव, अरविंद, सुरेंद्र त्रिवेदी, संतोष कुमार सोनी, रामकिशोर सोनी, अरविंद बुंदेला आदि शामिल हैं।
किसानों की मेहनत और डीजल खर्च बचा
गदयाना (ललितपुर)। ग्राम गदयाना और आसपास गांवोंके किसाननहर के पानी से अपनी फसलों की सिंचाई में दिन- रात एक किए थे, लेकिन पानी बरसने से किसानों की मेहनत और डीजल का खर्च बच गया।