फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   समाप्त हो अंग्रेजी की अनिवार्यता

समाप्त हो अंग्रेजी की अनिवार्यता

Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। संघ लोकसेवा आयोग में सीसैट व अन्य प्रश्नपत्रों में अंग्रेजी की अनिवार्यता के खिलाफ मंगलवार को लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने धरना दिया। बाद में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

सावरकर चौक पर आयोजित धरना में पार्टी के रघु ठाकुर ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग में हिंदी के स्थान पर अंग्रेजी की अनिवार्यता राष्ट्रभाषा को समाप्त करने की साजिश है। ऐसा करके हिंदी व अन्य भाषाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उच्च प्रशासनिक सेवाओं से बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी जनता को साथ लेकर इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। इस तरह के प्रयासों को कतई सफल नहीं होने दिया जाएगा। सी सैट तथा अन्य प्रश्न पत्र हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं में होने चाहिए। धरने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे पार्टी के लोगों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान बृज किशोर जैन, राघवेंद्र सिमरिया, हरपाल, राजीव जैन, सिरनाम सिंह विश्वकर्मा, बृजकिशोर, जयराम, उपेंद्र सिंह, खुशलाल अहिरवार, धनीराम, कन्हैयालाल, रामेश्वर पाल, रामजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed