{"_id":"25-47016","slug":"Lalitpur-47016-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपाली, रोहन, आकांक्षा का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपाली, रोहन, आकांक्षा का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट
Lalitpur
Updated Mon, 26 May 2014 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रविवार को घोषित हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा। लड़कियों में दीपाली पटेल ने झंडा बुलंद किया, तो वहीं लड़कों में रोहन पंथ का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। कई परीक्षार्थियों मेें प्रयोगात्मक परीक्षा में अंक कम मिलने की टीस देखी गई।
दोपहर करीब 1 बजे इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हुआ। इससे पहले ही साइबर कैफे पर रिजल्ट जानने को छात्र-छात्राआें की भीड़ जमा होने लगी थी। इंटरनेट पर परीक्षा परिणाम जैसे ही अपलोड हुआ, वैसे ही छात्र छात्राओं में परिणाम जानने की होड़ लग गई। कई छात्र तो हाथ में परीक्षा परिणाम का प्रिंट आउट लेकर उछल पडे़ तो कइयों ने अपने परिवार, मित्रों व गुरूजनों के साथ खुशी बांटी। राजकीय बालिका इंटर कालेज ललितपुर की दीपाली पटेल ने 500 में 461 अंक प्राप्त किए। इससे पहले दीपाली ने हाईस्कूल की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक लेकर कालेज में टॉप किया था। एसडीएस कान्वेंट स्कूल के रोहन पंथ ने 460, वर्णी कालेज के अभय कुमार ने 457 व जीजीआईसी ललितपुर की कविता कुशवाहा ने भी इतने ही अंक हासिल किए। एसडीएस कान्वेंट स्कूल की आकांक्षा गुप्ता ने 455, जीआईसी के अर्पित जैन ने 454 अंक, पुष्पेंद्र गुप्ता व वीरन यादव ने 450-450 अंक हासिल किए। वर्णी जैन इंटर कालेज के नरेंद्र प्रताप सिंह ने 449 अंक प्राप्त किए। एसडीएस कान्वेंट की दीक्षा साहू ने 448 व अर्पणा जैन ने भी इतने ही अंक हासिल किए। बुंदेलखंड इंटर कालेज जाखलौन के सूर्यप्रताप सिंह लोधी ने 387 अंक अर्जित किए। हिंदी में सर्वाधिक 90 अंक प्राप्त किए। साक्षी मिश्रा ने 86 प्रतिशत एवं साक्षी जैन ने 83 प्रतिशत अंक अर्जित किए। देर शाम तक एक दूसरे को बंधाई देने का सिलसिला चलता रहा। वहीं, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या पूनम मलिक ने कालेज का परिणाम अच्छा आने पर खुशी जाहिर कर सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी।
आईएएस बनने का सपना
ललितपुर। कठिन परिश्रम और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मंजिल भी आसान हो जाती है। ऐसा ही राजकीय बालिका इंटर कालेज में पढ़ने वाली दीपाली पटेल ने कर दिखाया। 461 अंक हासिल करने वाली दीपाली का कहना है कि यदि सरकारी कालेज में दाखिला मिल गया तो इंजीनियरिंग में प्रवेश ले लूंगी। वरना, आईएएस की तैयारी में जुट जाऊंगी। लड़की को मिली सफलता पर परिजन काफी खुश हैं।