फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फर्जी अंकपत्र लगाने पर धोखाधड़ी का मुकदमा

फर्जी अंकपत्र लगाने पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Wed, 12 Mar 2014 05:32 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 12 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। हाईस्कूल के फर्जी अंकपत्र प्रस्तुत कर बीटीसी में प्रवेश के मामले में डायट प्राचार्य ने दो छात्राओं के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डा. महेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में प्रशिक्षण केंद्र में वर्ष 2010 व 2011 में बीटीसी प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए गए थे। बाद में दोनों सत्रों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के अंकपत्र एवं प्रमाण सत्यापन के लिए संबंधित विश्वविद्यालय भेजे गए। गुरुकुल विश्वविद्यालय वृंदावन (मथुरा) के कुलपति आचार्य स्वदेश ने डायट को भेजी सत्यापन रिपोर्ट में वर्ष 2010 में प्रवेश लेने वाली कुमारी चंद्रकुमारी पुत्री होशियार सिंह निवासी ग्राम सुनवाहा थाना बानपुर एवं वर्ष 2011 में प्रवेश लेने वाली राधा पुत्री दुरजू निवासी ग्राम दैलवारा के हाईस्कूल के अंकपत्रों को फर्जी व कूटरचित करार दिया। इस तरह दोनों अभ्यर्थियों ने बीटीसी प्रशिक्षण में फर्जी अंकपत्र प्रस्तुत करके धोखाधड़ी की है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों छात्राओं के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed