फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एक पक्ष के चार लोग गिरफ्तार

एक पक्ष के चार लोग गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2013 05:37 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Fri, 06 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरखिरिया व धोबनखेरी मेंदो पक्षों के बीच चारा काटने को लेकर खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बार थानाध्यक्ष शमीम खान ने बुधवार को ग्राम धोबनखेरी में घेराबंदी करके सुरेंद्र पुत्र अंगद रजक, अंगद पुत्र रामदीन, चिरकू पुत्र जुगरे एवं काशीराम पुत्र जसरथ को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद चारों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ ग्राम बरखिरिया निवासी सतीश पुत्र शालिकराम की तहरीर के आधार पर धारा 147, 148, 308, 323, 504, 506, 427 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। रविवार को ग्राम बरखिरिया व धोबनखेरी के दो पक्षों के बीच चारा काटने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों ओर से चली लाठी व कुल्हाड़ी से दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed