{"_id":"25-35809","slug":"Lalitpur-35809-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों से फुल हुआ जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों से फुल हुआ जिला अस्पताल
Lalitpur
Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मौसम में परिवर्तन के कारण वातावरण में फैले वायरस सांस के माध्यम से गले से उतरकर लोगों को अपनी चपेट में ले रहे हैं, वहीं चारों ओर व्याप्त गंदगी और दूषित भोजन पानी के कारण संक्रामक रोग भी पैर पसार रहे हैं। बीमारियों के कहर से परेशान मरीजों से बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल फुल हो गया। वहीं, ओपीडी में वायरल फीवर से प्रभावित मरीजों का आंकड़ा एक हजार पार कर गया।
हालात यह हैं कि अस्पताल के सभी 140 पलंग फुल हो चुके हैं। इसके बाद भी मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए जमीन पर विस्तर बिछाकर उनका उपचार करना पड़ रहा है। इनमें उल्टी, दस्त व बुखार से ग्रसित मरीजों की खासी तादाद है। अकेले इमरजेंसी में भर्ती किए गए उल्टी, दस्त व बुखार से ग्रसित मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक सप्ताह में इनकी संख्या 134 रही। इसके अलावा ओपीडी से भर्ती किए गए मरीजों की संख्या अलग है। वहीं, बृहस्पतिवार को ओपीडी में आए वायरल फीवर से ग्रसित मरीजों का आंकड़ा एक हजार को पार कर गया। वायरल से ग्रसित सभी मरीजों की समस्याएं एक जैसी ही थी।
वायरल का पहला हमला गले पर
ललितपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डा. अमित चतुर्वेदी का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के साथ ही वातावरण में एनएनफ्लुएंजी, रोटा सरीखे वायरस फैल जाते हैं, जो सांस के माध्यम से मनुष्य के शरीर में प्रवेश करते हैं। वायरस का पहला हमला गले में होता है। मरीज को गले में खरास, जकड़न के साथ सिर दर्द, जुकाम, बुखार व जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। एक सप्ताह नियमित उपचार लेने से रोगी को वायरल फीवर से निजात मिल जाती है।
विज्ञापन
दूषित वातावरण से फैल रहा संक्रामक रोग
ललितपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में पदस्थ वरिष्ठ फिजीशियन डा. पवन सूद का कहना है कि वातावरण में व्याप्त गंदगी, दूषित भोजन व पानी के कारण संक्रामक रोग फैलता है, जिससे उल्टी व दस्त व बुखार होने लगते हैं। उल्टी व दस्त पर समय रहते नियंत्रण न होने पर वह रोगी के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं। समय पर उपचार लेने से मरीज को इससे निजात मिल सकती है।
बीमारी से बचने के लिए बरतें यह सावधानियां-
- वायरल व संक्रामक रोगी को पृथक रखें।
- खांसते व छींकते समय रुमाल का प्रयोग करें।
- संक्रमित मरीज का जूठा भोजन न खाएं।
- शुद्ध हवा व वातावरण में रहें।
- ताजा भोजन व शुद्ध पानी पिएं।
- त्वरित विशेषज्ञ को दिखाएं।
इमरजेंसी में भर्ती किए गए संक्रामक रोग ग्रसित मरीज (एक सप्ताह में)
12 जुलाई 2013 15
13 जुलाई 2013 18
14 जुलाई 2013 12
15 जुलाई 2013 27
16 जुलाई 2013 21
17 जुलाई 2013 27
18 जुलाई 2013 14
‘जिला अस्पताल में वायरल व संक्रामक रोगियों के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को पलंग न मिलने की दशा में सिर्फ गद्दे मुहैया कराए जा रहे हैं। मरीजों के उपचार में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।’
डा. अमित चतुर्वेदी,
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
संयुक्त जिला चिकित्सालय, जनपद ललितपुर।