{"_id":"25-35804","slug":"Lalitpur-35804-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूलों में लटकते मिले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्कूलों में लटकते मिले ताले
Lalitpur
Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शिक्षकों की लेटलतीफी से निर्धारित समय पर परिषदीय स्कूल नहीं खुल पा रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में इस बात का खुलासा हुआ। सुबह सात बजकर दस मिनट पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय महरौनीखुर्द बंद मिले। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय गेंचवारा का स्टाफ गायब मिला तो उच्च प्राथमिक विद्यालय सीरोनखुर्द में एक अंशकालिक अनुदेशक अनुपस्थित पाया गया।
बेसिक शिक्षा अफसरों के निरीक्षण का असर लापरवाह शिक्षकों पर तनिक भी दिखाई नहीं दे रहा है। शायद यही वजह है कि वे स्कूलों में लेटलतीफ पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को बीएसए विनोद कुमार मिश्रा ने विकासखंड जखौरा के अनेक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। सुबह सात बजकर दस मिनट पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय महरौनीखुर्द बंद मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय में रसोइया ने गेट खोल दिए थे। लेकिन, स्कूल में शिक्षकों का स्टाफ नदारद था। उच्च प्राथमिक विद्यालय सीरोनखुर्द में एक अंशकालिक अनुदेशक गायब पाया गया। इसके अलावा उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बूचा, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय मनगुवां, प्राथमिक विद्यालय सीरोनखुर्द, उच्च प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय सीरोनकलां का निरीक्षण किया। यहां मध्याह्न भोजन पकते मिला। वहीं, पुस्तकों का भी वितरण पाया गया। इस दौरान बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय सीरोनकलां में मध्याह्न भोजन चखा। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि मध्याह्न भोजन परोसने से पहले उसे चखा जाए, तत्पश्चात ही बच्चों को खिलाया जाए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।