फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फांसी लगाकर वृद्ध ने की आत्महत्या

फांसी लगाकर वृद्ध ने की आत्महत्या

Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पाली / ललितपुर। नगर पंचायत पाली के हजारिया मोहल्ले में रहने वाले वृद्ध ने किन्हीं कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव कमरे की छत के कुुंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर कारणों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरी किशन झा (65 वर्ष) पाली के हजारिया मोहल्ले में पिछले डेढ़ वर्ष से रह रहा है। हरीकिशन यहां दूध बेचने का धंधा करता है। मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे उसका पुत्र रामसेवक घर आया तो दरवाजे अंदर से बंद मिले। उसने सोचा कि पिता दरवाजे की कुं डी बंद करके सो रहे हैं। इस कारण वह कसबे में टहलने के लिए चला गया। पाली में ही हरीकिशन की पुत्री की ससुराल है। शाम चार बजे पुत्री एवं नाती हरीकिशन को खाना देने आए। कई बार आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे कुछ शंका हुई। दामाद अशोक ने सीढ़ी के सहारे घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर का नजारा देखकर वह हक्का बक्का रह गया। कमरे के अंदर उसके ससुर का शव छत के कुंदे से बंधी रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसी दौरान उसका पुत्र भी मौके पर पहुंच गया, उसने पाली पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed