{"_id":"25-30726","slug":"Lalitpur-30726-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के ताले तोड़ नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के ताले तोड़ नकदी ले उड़े चोर
Lalitpur
Updated Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौना में अज्ञात चोर एक दुकान के ताले तोड़कर गुल्लक चुराकर ले गए। बाद में खाली गुल्लक दुकान के पीछे पड़ी पाई गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
ग्राम गौना निवासी चन्द्रभान पुत्र गोपाल बुनकर कस्बे में ही किराने की दुकान संचालित करता है। मंगलवार की रात नौ बजे वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। बुधवार की सुबह उसे ग्रामीणों से दुकान के ताले टूटे होने की जानकारी मिली। दुकान पर आकर देखा तो उसकी दुकान के ताले टूटे पड़े थे। अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था तथा गुल्लक गायब थी। गुल्लक में तेरह हजार रुपये रखे थे।