{"_id":"25-28134","slug":"Lalitpur-28134-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर शिक्षा अधिकारी को मिलीं खामियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर शिक्षा अधिकारी को मिलीं खामियां
Lalitpur
Updated Sun, 23 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर शिक्षा अधिकारी ने मोहल्ला चौबयाना स्थित विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों की रंगाई पुताई कराने के साथ परिसरों को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए।
नगर शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल ने सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय चौबयाना नंबर एक का निरीक्षण किया, यहां कक्षा पांच की एक छात्रा पाठ का सही तरीके से वाचन नहीं कर सकी। इस पर उन्होंने शिक्षिका से अध्यापन कार्य पर और अधिक मेहनत करने को कहा। वहीं, विद्यालय में पंखा नहीं होने व परिसर में हैंडपंप के पास बह रहे पानी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालय की रंगाई पुताई कराने के साथ बाहर की दीवार पर छात्रों की संख्या व उपस्थिति नियमित दर्शाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीएलएम, हाउस होल्ड सर्वे की भी जानकारी ली। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबयाना नंबर एक में पचास प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति पाई गई। विद्यालय की रंगाई पुताई भी नहीं हुई थी। इस पर उन्होंने छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने विद्यालयों में छात्राओं का नामांकन नहीं होने पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। इस पर सहायक अध्यापक अब्दुल गनी ने कहा कि अगले साल अभिभावकों से संपर्क कर छात्राओं का नामांकन कराया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में किचिन अधूरी मिलने पर इसे पूर्ण कराने को कहा गया। नगर शिक्षा अधिकारी का कहना है कि विद्यालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने के कारण प्रधानाध्यापकों को स्पष्टीकरण नोटिस देकर उनसे जवाब मांगा जाएगा।