फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   किसी से कम नहीं ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं

किसी से कम नहीं ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। स्थानीय जेटीसी ग्राउंड पर सोमवार को तीन दिवसीय 44वें मण्डलीय युवक समारोह के पहले दिन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की छात्राओं से सरस्वती वंदना से किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद ने प्रतियोगिता विधिवत शुभारंभ किया। पीएन इंटर कालेज के तत्वावधान में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी किसी से कम नहीं हैं। वे अपना नाम रोशन कर रहीं हैं। छात्र- छात्राएं शिक्षा के साथ- साथ खेलकूद में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारें। बच्चे खेल नियमों का पालन करते हुए प्रतियोगिताओं में भाग लें। रेफरी, अंपायर आयोजक मंडल आयोजन को सकुशल संपन्न कराएं ताकि खेल की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिले। प्रथम दिन छात्र छात्राओं की 100 मीटर लंबी दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, ट्रिपल कूद आदि प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर दौड़ बालिका सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर उमा भारती, द्वितीय परहीन, तृतीय स्थान प्रियंका जालौन ने प्राप्त किया, जूनियर वर्ग में प्रथम गुलासा, द्वितीय सपना, तृतीय ज्योति वर्मा रहीं। सब जूनियर बालिका में राधा तिवारी प्रथम, रक्षा चौबे द्वितीय, स्वाती तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर बालिका में सीनियर वर्ग में विनीता प्रथम, सलमा द्वितीय, सविता कुशवाहा तृतीय, जूनियर में रेखा देवी प्रथम, शिवा द्वितीय, मधु यादव तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद बालिका सीनियर वर्ग में उमा भारती प्रथम, द्वितीय चंदा, तृतीय मानकुंवर, जूनियर वर्ग में रंजना प्रथम, गुलासा द्वितीय, कीर्ति तृतीय, सब जूनियर वर्ग में अनुप्रिया प्रथम, स्वाति रजक द्वितीय, कृष्णा तीसरा स्थान पाया। गोला फेक प्रतियोगिता में बालिका सीनियर वर्ग में प्रियंका प्रथम, सकीना द्वितीय, अमीषा बेगम तृतीय, जूनियर वर्ग में कीर्ति प्रथम, भारती द्वितीय, जूली पाल तृतीय, सब जूनियर में फरीना बानो प्रथम, कृष्णा द्वितीय, अनुप्रिया पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम नईम खां, अजय कुमार द्वितीय, राजा खां तृतीय, जूनियर वर्ग में संदीप वर्मा प्रथम, विपिन द्विवेदी द्वितीय, सौरभ विश्वकर्मा तृतीय, सब जूनियर में रवि सिंह प्रथम, विशाल सिंह द्वितीय, संदीप तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद बालक सीनियर वर्ग में खेमचंद्र व मुकेश कुमार प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय, अमित तृतीय, जूनियर वर्ग में भरत राजपूत प्रथम, हरिश्चंद्र द्वितीय, नीरज तृतीय, सब जूनियर वर्ग में आनंद कुमार प्रथम, द्वितीय विशाल सिंह, रवि सिंह तृतीय स्थान पाया। ट्रिपल कूद में सीनियर वर्ग में पवन प्रथम, द्वितीय में राहुल द्वितीय, तृतीय शुभम, जूनियर वर्ग में नीरज प्रथम, अरविंद द्वितीय, हनुमत तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक बालक सीनियर वर्ग में धीरेंद्र प्रथम, राहुल द्वितीय, परमानंद तृतीय, जूनियर वर्ग में अखंड प्रताप प्रथम, द्वितीय कृष्ण प्रताप, अब्दुल फारुख तृतीय, सब जूनियर में तेजेंद्र प्रताप सिंह प्रथम, वीरेंद्र सिंह द्वितीय, रामकुमार तृतीय रहे। 1500 मीटर बालक वर्ग सीनियर में धर्मेंद्र प्रथम, जाकिर द्वितीय, दीपक तृतीय, जूनियर वर्ग में मिथलेश प्रथम, राहुल द्वितीय, रविंद्र तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम की अध्यक्ष अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी गीता अग्निहोत्री, डीआईओएस दीपचंद्र प्रजापति, डा. अब्दुल मुकीत सिद्दकी, बीएसए विनोद कुमार, डायट प्रवक्ता महेश प्रसाद सिंह आदि ने बारी -बारी से मेडल पहनाकर सम्मानित किया। संचालन जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, आशीष कुमार वर्मा, श्रीराम, ओमकार सिंह आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed