फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कागजों में चल रही कम्प्यूटर शिक्षा

कागजों में चल रही कम्प्यूटर शिक्षा

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय स्कूलों को कंप्यूटर का ज्ञान देने के लिए सरकार भले ही पानी की तरह पैसा बहा रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अधिकांश विद्यालयों में कंप्यूटर सेट नहीं लग सके हैं। रस्म अदायगी के लिए चंद विद्यालयों में ही कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2003-04 में परिषदीय विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षा का शुभारंभ हुआ। जिले के आठ विद्यालयों को इस शिक्षा के लिए चुना गया। विभाग ने चुनिंदा विद्यालयों में कम्प्यूटर सैट भेज दिए। यही नहीं, ऐसे विद्यालयों के शिक्षकों को डायट बरुआसागर में कम्प्यूटर शिक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। वर्ष 2004-05 में किसी भी विद्यालय को योजना में शामिल नहीं किया गया। वर्ष 2005-06 में चार और विद्यालय को कम्प्यूटर सैट भेज दिए गए। इस तरह वर्ष 2003-04 से अभी तक जनपद के 120 उच्च प्राथमिक विद्यालय योजना जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्तमान में जनपद के पूर्व माध्यमिक बालाबेहट, कन्या पाली, कल्यानपुरा सहित इक्का दुक्का विद्यालयों में ही कम्प्यूटर ज्ञानपरक शिक्षा दी जा रही है, अधिकतर विद्यालयों से कम्प्यूटर सैट गायब हैं। वहीं, विभागीय अफसर योजना को प्रभावी बनाने के स्थान पर चुप्पी साधे बैठे हैं। इसके चलते शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समायोजन स्थानांतरण भी जिम्मेवार
ललितपुर। योजना को प्रभावी तरीके से संचालित करने के मकसद से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है पर समायोजन स्थानांतरण के दौरान ऐसे शिक्षकों को कम्प्यूटर वाले विद्यालयों से हटा दिया जाता है। इन स्थितियों में ऐसे स्कूलों के कम्प्यूटर धूल फांकते रहते हैं। जानकारों का कहना है कि कम्प्यूटर वाले विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती विज्ञान शिक्षक की तरह होना चाहिए, जिससे कि सभी स्कूली बच्चों को ज्ञानपरक शिक्षा देने की मंशा पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed