{"_id":"25-27174","slug":"Lalitpur-27174-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा घटिया ड्रेस का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा घटिया ड्रेस का वितरण
Lalitpur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सैदपुर (ललितपुर)। परिषदीय विद्यालयों में घटिया ड्रेस वितरण करने का मामला थम नहीं आ रहा है। महरौनी अंतर्गत ग्राम प्यासा के विद्यालयों में घटिया ड्रेस का वितरण कर दिया गया। स्कूली छात्राओं ने खुद इसकी शिकायत अभिभावकों से की।
ग्राम प्यासा के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में जब घटिया ड्रेस का वितरण हुआ, तो यहां की छात्राओं ने इसकी कलई खोलकर रख दी है। छात्राओं का आरोप है कि हमें सिर्फ कमीज दी गई है, लेकिन सलवार नहीं मिली है, तो किसी दुपट्टा नहीं दिया गया है। यही नहीं, नाप भी गड़बड़ है। छात्राओं ने इस बात की शिकायत अध्यापकों से की तो शिक्षकों ने मामले को दबाने के लिए छात्राओं को डाट डपट दिया। इसके पश्चात छात्राओं ने अभिभावकों इसकी जानकारी दी। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अफसरों से शिकायत की। शिकायती पत्र में बताया कि प्राथमिक विद्यालय में 120 में से 98 विद्यार्थियों को घटिया गणवेश वितरित की गई है। इसी प्रकार पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में घटिया ड्रेस का वितरण किया गया है। ग्रामीणों ने बीएसए से घटिया ड्रेस वितरण की जांच कराने की मांग की। मांग करने वालों में महेश, जगदीश, सुरेश निरंजन, उत्तम सिंह, सहदेव, गुड्डू, मिट्ठू, बृजलाल, पुन्ने, कपूरे, खरगे आदि शामिल रहे।