फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   हैल्दी बेबी शो में अक्षय ने मारी बाजी

हैल्दी बेबी शो में अक्षय ने मारी बाजी

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिला महिला चिकित्सालय में एनआरएचएम के तहत चौदह से इक्कीस नवंबर तक चल रहे शिशु देखभाल सप्ताह के तहत हैल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। शो के दौरान अक्षय (07 माह), अहान (04 माह) एवं श्रद्धा (डेढ़ माह) की माता सोनिया, आसमीन एवं सुनीता को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरसी निरंजन ने नवजात शिशुओं की देखभाल के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मां का पहला दूध बच्चे को स्वस्थ रखने का पहला महत्वपूर्ण टीका है, जो उसके शरीर में न सिर्फ सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है, अपितु सभी तरह के रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित करता है। डा. पालीवाल ने कहा कि माताओं को बच्चों के पोषण संबंधी जानकारियां रखनी जरूरी हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डा. हरेंद्र सिंह चौहान ने नवजात बच्चों को मां का प्रथम दूध, संक्रमण से बचाव, टीकाकरण आदि का महत्व समझाया। हैल्दी बेबी शो में कुल उन्नीस माताओं ने एक वर्ष तक की आयु के बच्चों के साथ प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

निर्णायक डा. राजनारायण प्रभारी एसएनसीयू ने बच्चों के वजन, टीकाकरण की स्थिति, स्तनपान, स्वच्छता व मां के ज्ञान के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरसी निरंजन, रवींद्र दिवाकर एवं सीएमएस डा.एचसी चौहान के हाथों पुरुस्कार वितरण हुआ। शो में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक बच्चों को खिलौने उपहार स्वरूप वितरित किए गए। आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ लिपिक राजकुमार जैन, चीफ फार्मासिस्ट गुप्ता एवं समस्त जिला महिला चिकित्सालय स्टाफ का योगदान रहा। अंत में सीएमएस ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed